1
1नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया।
शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम दो लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बाद बचाव अभियान चलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।