1
1
कीव: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कीव में बातचीत की।
यह मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी दूतों की मॉस्को बैठक के एक दिन बाद हुई है। अमेरिकी पक्ष ने यूक्रेनी नेतृत्व के साथ बातचीत को महत्वपूर्ण बताया है।
हालांकि युद्ध समाप्त करने के लिए अभी कई अहम मुद्दों पर रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद बने हुए हैं। आने वाले दिनों में इन वार्ताओं से किसी ठोस प्रस्ताव के सामने आने पर दुनिया की नजर रहेगी।